दोस्तों आपने Pokemon Go Game के बारे में तो जरूर सुना होगा. यह एक मोबाइल गेम हैं. इस गेम ने लोगों को दीवाना बना दिया हैं. हर शख्य दुनिया मे इस गेम को डाउनलोड कर लेने के बाद औसतन 43 मिनट से भी अधिक खेल रहा हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं? Pokemon Go Game क्या हैं?किस देश का हैं और इसका फाउंडर कौन हैं? अगर नही जानते तो चिंता की कोई बात नहीं हैं क्योंकि आज इस आर्टीकल में हम आपको Pokemon Go Game से जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध कराने वाले हैं.
Pokemon गेम सन 1990 के समय से काफी लोकप्रिय बना हुआ हैं इसे पहली बार निनटेंडा गेम बॉय पर शुरू किया गया था. यह गेम पहले योयोज और मार्बल के बाद कार्ड्स के रूप में बेहद लोकप्रिय हुआ था. जिसमे इन Pokemon कार्ड्स को आपस मे बदला जाता था. Pokemon Go कुछ गिने चुने गेम्स में से एक हैं जिसे लोग काफी अधिक समय तक खेलना पसंद करते हैं. यह गेम लॉन्चिंग के कुछ समय बाद से ही मोबाइल गेमर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं. इस गेम ने देखते ही देखते करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बना दिया हैं. एक अनुमान के अनुसार लोग Pokemon Go Game को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से भी ज़्यादा यूज़ कर रहे हैं. ऐसे में Pokemon Go के बारे में अधिक विस्तार से जान लेना हमारे लिए आवश्यक हो जाता हैं तो चलिए शुरू करते हैं.
Pokemon Go Game क्या हैं?
Pokemon Go एक ऑग्मेंटेड रियलटी और जीपीएस तकनीक पर आधारित मोबाइल गेम हैं जिसे किसी भी एंड्राइड या फिर आईओएस डिवाइस में बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर खेला जा सकता हैं. यह एक तरह का रियलटी गेम हैं जो कि सिर्फ स्मार्टफोन के लिए ही बना हैं. यह गेम स्मार्टफोन के जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करता हैं. Pokemon Go खेलते समय जब कोई असल जिंदगी में चलता-फिरता हैं तो यह गेम छोटे से छोटे वर्चुअल मूमेंट्स को भी पकड़ लेता हैं. इस गेम को एंड्राइड और आईओएस दोनों ही तरह के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइस में बड़ी ही आसानी से डाउनलोड कर खेला जा सकता हैं. आईफोन पर ऐप स्टोर से या एंड्राइड फ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड किया जा सकता हैं. Pokemon Go एक मुफ्त गेम हैं लेकिन कुछ अन्य गेम्स की तरह इसमे भी कुछ चीजों को पैसे में खरीदना पड़ता हैं.
Pokemon Go Game किस देश का हैं?
Pokemon Go Game अमरीका का हैं और इसका मुख्यालय अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को, केलिफोर्निया में हैं. इस गेम को जुलाई 2016 में एंड्राइड और आईओएस स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के कुछ समय बाद से ही Pokemon Go Game काफी पॉपुलर बन गया था. इस गेम को जीपीएस और कैमरा सपोर्टेड डिवाइस में ही खेला जा सकता हैं.
Pokemon Go Game का फाउंडर कौन हैं?
Pokemon Go Game को Niantic,Inc. कंपनी के द्वारा लॉन्च किया गया हैं. यह अमेरिका के सेनफ्रांसिस्को में स्थित एक फेमस सॉफ्टवेयर डेवलोपर कंपनी हैं. इस कंपनी के संस्थापक John Hanke हैं.
समाप्ति
दोस्तों अभी आपने यह जाना कि Pokemon Go Game क्या हैं?किस देश का हैं और इसका फाउंडर कौन हैं? अगर आपको यह जानकारी पसन्द आई हैं तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना मत भूलें और यदि आपके मन मे इस आर्टीकल से जुड़ा कोई भी सवाल हैं तो नीचे कमेंट जरूर करें. हम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने की कोशिस करेंगे.धन्यवाद!
Tags:
Mobile Game
