Coolpad किस देश की कंपनी हैं इसका मालिक कौन हैं?

Coolpad किस देश की कंपनी हैं इसका मालिक कौन हैं?

दोस्तों आपने Coolpad कंपनी का नाम तो जरूर सुना होगा. यह एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैं जिसने हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील के साथ साझेदारी करके भारतीय बाजारों में प्रवेश किया हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं? Coolpad किस देश की कंपनी हैं इसका मालिक कौन हैं? अगर नही जानते तो चिंता की कोई बात नहीं हैं क्योंकि आज इस आर्टीकल में हम आपको Coolpad कंपनी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियो को विस्तार से बताने वाले हैं.

Coolpad कंपनी का पूरा नाम कूलपैड ग्रुप लिमिटेड हैं. यह दूरसंचार उपकरण बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी हैं. Coolpad ने सन 2003 में कलर डिस्प्ले और हैंड राइटिंग इनपुट के साथ पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन के अपार सफलता के बाद सन 2004 में ड्यूल सिम कार्ड पर चलने वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया था. इस स्मार्टफोन की खास बात यह थी कि इसमे एक साथ सीडीएमए और जीएसएम पर चलने वाले नेटवर्क सिम कार्ड यूज़ किये जा सकते थे. इस तरह के इनोवेशन के साथ लॉन्च होने वाला Coolpad का यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जिसमे सीडीएमए और जीएसएम नेटवर्क सिम एक साथ काम करते थे. ऐसे में Coolpad कंपनी के बारे में अधिक विस्तार से जान लेना हमारे लिए आवश्यक हो जाता हैं तो चलिए शुरू करते हैं.
coolpad kis desh ki company hai, coolpad mobile ka malik kon hai, coolpad mobile company details in hindi
Coolpad किस देश की कंपनी हैं इसका मालिक कौन हैं?

Coolpad किस देश की कंपनी हैं?

Coolpad चीन की कंपनी हैं और इसका मुख्यालय चीन के शेन्ज़ेन शहर में हैं. यह कंपनी चीन में अलग-अलग स्थानों से पंजीकृत मुख्यालयों से अपने कार्य का संचालन करती हैं. इनमें से केमैन टापू स्थित मुख्यालय Coolpad का प्रमुख हैं. यह चीन की प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैं जिसकी स्थापना सन 1993 में की गई थी. इस कंपनी के बने लगभग सभी स्मार्टफोन कम कीमत के प्रीमियम क्वालिटी वाले होते हैं.

Coolpad का मालिक कौन हैं?

Coolpad कंपनी के मालिक और संस्थापक का नाम Guo Deying हैं इस कंपनी की स्थापना 29 अप्रैल 1993 में की गई थी. यह पूर्व में यूलोंग कंप्यूटर टेलेकम्युनिकेश साइंटिफिक कं, लिमिटेड की सहायक कंपनी थी लेकिन सन 1993 में इसे स्वतंत्र रूप से कूलपैड ग्रुप के नाम से पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी घोषित कर दिया गया था. Coolpad ने सन 2002 में अपना पहला स्मार्टफोन बिक्री के लिए लॉन्च किया था. तब से लेकर आज तक Coolpad कंपनी दुनियाभर के स्मार्टफोन बाजारों में छाई हुई हैं. Coolpad ने भारत में भी अपने स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं. हालांकि इस कंपनी को भारत मे कुछ खास सफलता नही मिल सकी हैं लेकिन फिर भी कम कीमत में अच्छे फ़ीचर्स अपने स्मार्टफोन में उपलब्ध करा पाने के कारण लोग Coolpad स्मार्टफोन्स को पसन्द कर रहे हैं.

समाप्ति
दोस्तों अभी आपने जाना कि Coolpad किस देश की कंपनी हैं इसका मालिक कौन हैं? अगर आपको यह जानकारी पसन्द आई हैं तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और यदि इस आर्टीकल से सम्बंधित कोई भी सवाल आपके मन मे हैं तो नीचे कमेंट करे. हम तुरन्त आपके सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिस करेंगे. इस ब्लॉग वेबसाइट को शुरू करने के पीछे हमारा एकमात्र उद्देश्य आप तक रोज नई-नई जानकारियां पहुँचाना हैं.कृपया वेबसाइट पर डेली विजिट करना मत भूलें.धन्यवाद!

Post a Comment

Please do not enter in the spam comment box

Previous Post Next Post