Mobile Addiction की10 पहचान

Mobile Addiction की10 पहचान

1.Mobile स्क्रीन देखने की जिज्ञासा- Mobile Addiction की सबसे बड़ी पहचान यही है, कि बिना किसी कारण ही हमे लगता हैं, कोई नया मैसेज या नोटिफिकेशन हमारे Mobile फोन पर आया है या कई बार हमारे Mobile की रिंग का सुनाई देने का भृम होने लगता हैं।
Mobile Addiction की10 पहचान
Mobile Addiction की 10 पहचान


2. Mobileफोन लॉन्चिंग के प्रति आकर्षित होना- मार्केट में नया Mobile आने वाला है ,यह सुनकर हमे यदि ख़ुशी का अनुभव होने लगे तो हम Mobile के प्रति आकर्षित हो रहे है या हमारे मन में कही ना कहीं उसको पाने की इच्छा ने जन्म लिया है। 

3. प्रतिदिन अलार्म से उठना- Mobile Addiction वाले अधिकतर लोग प्रतिदिन रात्रि में लेट तक Mobile का प्रयोग करते है और सुबह उठने के लिए Mobile में अलार्म लगाकर सोते हैं वह पूरी तरह से सुबह उठने के लिए Mobile अलार्म पर निर्भर करते हैं।

4. किसी भी नए गेम या एप के प्रति अपनी रुचि दिखाना- Mobile Addiction से ग्रसित लोग हमेशा नए गेम या एप को देखकर आकर्षित होते है,और तुरन्त अपने Mobile में उनको डाऊनलोड करते हैं।

5. सभी प्रकार के इनडोर या आउटडोर डोर गेम्स Mobile में खेलना- कुछ लोग सभी प्रकार के गेम्स Mobile स्क्रीन में ही खेलना पसंद करते हैं और ऐसा करना उनको ज़्यादा सुविधा जनक लगता है।

6. बिना इंटरनेट Mobile फोन रखने में असुविधा होना- कई बार नेट नही होने पर हम Mobile रखने मे खुद को असहज महसूस करने लगते हैं,  निरासा मन मे होने लगती है। यह भी Mobile Addiction के कारण होता हैं।

7. बनावट के प्रति आकर्षित होना- कई बार हम Mobile की बनावट को देखकर आकर्षन महसूस करते हैं और हमारी सोच के अनुरूप हम उस Mobile को पाने की कल्पना करने लगते हैं।

8. साधारण Mobile रखने से बचना- कई बार हमें किसी कारण से साधारण Mobile का उपयोग करना पड़ता हैं और ऐसा होने पर हम असहज महसूस करने लगते है यह भी Mobile Addiction की पहचान हैं।

9. सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक और कमेंट को विशेष महत्व- कई बार हम सोशल मीडिया का प्रयोग करते करते ऐसा बन जाते है कि हमे मिलने वाले सभी लाइक और कमेंट हमारे लिए विशेष महत्व रखने लगते है। यह हमारे लिए एक ख़ुशी का अवसर बन के नज़र आने लगता हैं।

10. Mobile स्क्रीन देखने की बेचेनी- कई बार बहुत  समय तक हम Mobile की नोटिफिकेशन नहीं देख पाते है जिसके कारण हमें यह लगता है कि जैसे ही अवसर मिलेगा हम तुरंत अपना Mobile निकालकर देख ले। 
Mobile Addiction की 10 पहचान
Mobile Addiction की10 पहचान



यह सभी प्रकार के लक्षण Mobile Addiction की पहचान है। कई बार हम नही चाहते हुए भी Mobile Addiction की चपेट में आकर अपने कीमती समय को बिगाड़ने लगते है।इसलिए जरूरी है कि हम सभी इन दिए हुए लक्षणो को खुद में पहचान कर वक़्त रहते Mobile Addiction का शिकार होने से बचे।

1 Comments

Please do not enter in the spam comment box

Previous Post Next Post