IP Address क्या है? IP Address की पूरी जानकारी

IP Address क्या है? IP Address की पूरी जानकारी

हेलो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं IP Address के बारे में। आप सभी ने कभी ना कभी IP Address का नाम जरूर सुना होगा । ऐसे में आपके मन में भी यह विचार आया होगा कि आखिर IP Address kya hai, IP Address क्यो जरूरी है? IP Address का पूरा नाम क्या है? IP Address कितने तरह के होते हैं? IPv4 और IPv6 में क्या अंतर है? अपने Mobile का IP Address कैसे देखें? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलने वाला है इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें और अगर पसन्द आए तो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करें।
IP Address
IP Address

IP Address क्या है और IP Address क्यों जरूरी है?

IP Address के नाम से ही आपको यह समझ आता होगा कि यह किसी प्रकार का एक address (पता) है। जी हाँ बिल्कुल जब आप अपने किसी भी कंप्यूटर या मोबाइल फोन को इंटरनेट से जोड़ते हैं तो उस डिवाइस को इंटरनेट पर पहचान कराने के लिए एक खास कोड दिया जाता है जिससे आपकी लोकेशन और नेटवर्क दोनों का पता चलता है। इस कोड को IP Address कहते हैं। यह एक लॉजिकल नंबर होता है।

हम इस बात को समझाने के लिए एक उदाहरण देते हैं मान लीजिए आप कोई भी ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो अपने सामान की डिलिवरी के लिए आप अपना कम्पलीट एड्रेस देते हैं ताकि आपका ऑनलाइन शॉपिंग किया हुआ सामान बड़ी ही आसानी से आपको डिलीवर हो सके। यह बिल्कुल साधारण है क्योंकि अगर आप एड्रेस गलत देते हैं तो ऐसे में आप तक सामान पहुँच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। ठीक उसी तरह से जब आप इंटरनेट का यूज़ करते हैं तो बहुत सारा डेटा सेंड और रिसीव करते हैं और बिना IP Address के आपके डिवाइस की इंटरनेट पर पहचान होना मुश्किल है। 

क्योंकि बिना IP Address के नेटवर्क और यूजर के बीच कम्युनिकेशन नही किया जा सकता है। IP Address के जरिए ही डेटा एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर भेजा जाता है। इसलिए नेटवर्क से जुड़े हर डिवाइस का चाहे कंप्यूटर हो या मोबाइल फोन एक यूनिक IP Address होना जरूरी होता है। आप इंटरनेट पर जो भी सर्च करते हैं उसके IP Address के कारण ही आप उस सर्च रिजल्ट तक पहुँच पाते हैं। 

IP Address दो तरह से दिखाई देता है-
(1)IPv4- 32 बिट 100.82.249.187
(2)IPv6-128बिट        2401:4900:2fa3:18b1:4601:db94:1546:57c3


IP Address का पूरा नाम क्या है?

IP Address का पूरा नाम (Enternet Protocall Address) इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस होता है। IPv4 Address चार भागों में बटा रहता है। IP Address के प्रत्येक भाग को डॉट( . ) यानि दशमलव के चिन्ह द्वारा अलग किया जाता है। IP Address के प्रत्येक भाग में 0 से 255 अंक होते हैं। IP Address की मदद से किसी भी इंटरनेट यूजर की लोकेशन ट्रेस की जा सकती है। 


IP Address कितने तरह के होते हैं?


IP Address दो तरह के होते हैं-

1.Dynamic IP Address ( डायनामिक आई. पी. एड्रेस ) यह एक तरह का टेम्परेरी IP Address होता है। इसे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर ही डिसाइड करता है। Dynamic IP एड्रेस को DHCP के नाम से भी जाना जाता है जिसकी फुल फॉर्म Dynamic Host Control Protocall होता है। Dynamic IP हर बार चेंज होती रहती है जैसे ही आपने एक बार इंटरनेट यूज़ करके बंद किया तो अगली बार इंटरनेट यूज़ करने पर आपको अलग ही IP Address मिलेगा।

2.Static IP Address ( स्टेटिक आई. पी.एड्रेस ) यह परमानेंट IP Address होता है। Static IP Address हर मोबाइल और कंप्यूटर डिवाइस में होता है। Static IP Address के कारण ही आप ऑनलाइन गेम, ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मैसेंजर आदि को यूज़ कर पाते हैं।

IPv4 और IPv6 में अंतर-

IPv4-32 बिट IP address है इसका मतलब इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन 4 है। IPv4 को जब बनाया गया था तब शायद ही किसी ने यह सोचा था कि IPv4 के IP Address खत्म हो पाएंगे।

जब पूरे विश्व मे इंटरनेट का यूज़ बढ़ने लगा तो IPv4 के IP Address कम पड़ने लगे। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए IPv6 लॉन्च किया गया। जो कि 128 बिट IP Address है। IPv6 का मतलब इंटरनेट प्रोटोकॉल 6 है। IPv6 में इस बात का पूरी तरह ध्यान रखा गया है कि अगर आने वाले समय में इंटरनेट का यूज़ और भी अधिक होता है तो भी IP Address कम नहीं पड़ सकते हैं क्योंकि इसकी क्षमता को कई हजार गुना बड़ा दिया गया है। 

इसके अलावा IPv4 को दर्शाने के लिए सिर्फ नंबर और डॉट्स का यूज़ किया जाता है जबकि IPv6 में नंबर के साथ-साथ एल्फाबेट का भी यूज़ किया गया है और यह IPv4 की तुलना में काफी बड़े दिखाई देते हैं इस वजह से IPv6 को याद रख पाना मुश्किल है।


Mobile का IP Address देखे-

अगर आप एक एंड्राइड मोबाइल यूज़ करते हैं तो इसमें बहुत ही आसानी से आप IP Address देख सकते हैं इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करना है जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से IP Address देख सकते हैं-

सबसे पहले मोबाइल के setting ऑब्सन को ओपन करना है> यहाँ about phone के ऑब्सन पर क्लिक करें> अब status पर क्लिक करके आप IP Address देख सकते हैं।

Laptop या PC का IP Address देखे-


Laptop या PC में IP Address देखना बहुत ही सरल है-
सबसे पहले अपने Laptop या PC का crome ब्राउजर ओपन करें>यहाँ My IP Address लिखकर सर्च करें। जैसे ही आप My IP Address लिखकर सर्च करते हैं आपको अपने डिवाइस का IP Address शो हो जाएगा।






Post a Comment

Please do not enter in the spam comment box

Previous Post Next Post