Credit Card क्या होता हैं और Credit Card के फायदे और नुकसान क्या है

Credit Card क्या होता हैं और Credit Card के फायदे और नुकसान क्या है

नमस्कार दोस्तों। आज हम चर्चा करने वाले हैं Credit Card के बारे में। अगर आप वर्तमान में Credit Card यूज़ करते है या फिर भविष्य में Credit Card लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आज का यह आर्टीकल आपके लिए कुछ खास होने वाला है। क्योंकि इस आर्टीकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे Credit Card क्या होता हैं और Credit Card के फायदे और नुकसान क्या है। इन सबके अलावा आपको Credit Card से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां पूरी तरह से प्राप्त होने वाली है जो कि निकट भविष्य में आप सभी के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इसके लिए जरूरी हैं कि आप आर्टीकल को लास्ट तक जरूर पढ़ें और यदि पसन्द आए तो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर करें ताकि हम इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियां दिन प्रतिदिन आपके लिए अपनी पोस्ट के माध्यम से लाते रहे।

विषय सूची-

Credit Card क्या होता हैं
Credit Card कैसे प्राप्त करें
Credit Card कितने प्रकार के होते हैं
Credit Card के फायदे और नुकसान
 


Credit Card क्या होता हैं Credit Card कैसे प्राप्त करें Credit Card कितने प्रकार के होते हैं Credit Card के फायदे और नुकसान
Credit Card kya hota hai

Credit Card क्या होता हैं What is Credit Card

Credit Card का साधारण शब्दों में अर्थ होता हैं उधारी खाता। जब कभी हमारे पास कैश उपलब्ध नहीं होता हैं तो ऐसे में हम अपने बिलों का भुगतान Credit Card की मदद से कर सकते हैं और बाद में Credit Card से यूज़ की गई राशि का भुगतान बैंक में कर सकते हैं। लेकिन एक निश्चित राशि तक का ही भुगतान इस कार्ड की मदद से किया जा सकता है। 
     दूसरे शब्दों में यदि कहे तो Credit Card बैंको द्वारा अपने ग्राहकों के लिए जारी की गई एक ऐसी सुविधा है जिसकी मदद से प्री-एप्रूव्ड लिमिट से पैसे उधार लेने की सुविधा उपलब्ध रहती है। कई शॉपिंग साइट्स पर प्रोडक्ट की खरीद पर Credit Card होने से आपको EMI का ऑब्सन भी मिलता है जिसके जरिए आप बिना एक साथ पूरे पैसे दिए किस्तों (EMI) में थोड़े थोड़े करके पैसे दे सकते हैं। लेकिन इस तरह Credit Card से किस्तों में पैसे देने पर बैंक को कुछ इंटरेस्ट भी देना पड़ता हैं जो कि सभी बैंकों की अलग अलग होती हैं।

Credit Card कैसे प्राप्त करें

Credit Card को ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों ही माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए सभी बैंकों की अपनी टर्म्स एंड कंडिक्शन्स होती हैं। जिन पर खरा उतरने पर ही बैंक द्वारा Credit Card जारी किया जाता हैं।

ऑफ़लाइन Credit Card प्राप्त करने के लिए आप सीधे अपने बैंक ब्रांच में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जिसके लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधारकार्ड,पैन कार्ड, फ़ोटो, इनकम टैक्स रिटर्न्स ओर फिक्स डिपॉजिट एकाउंट आदि बैंक ले जाना अनिवार्य होता है। बैंक में आप Credit Card Agent से भी सहायता ले सकते हैं। Credit Card फॉर्म भरकर साथ मे जरूरी दस्तावेज अटेच कर सबमिट करने पर यदि आप बैंक की सभी टर्म्स एंड कंडिक्शन्स पर खरा उतरते हैं तो कुछ ही दिनों में Credit Card आपके पोस्टल एड्रेस पर भिजवा दिया जाता हैं।

ऑनलाईन Credit Card प्राप्त करने के लिए आप BankBazar की ऑफिसियल वेबसाइट से Credit Card के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सिम्पली आपको वेबसाइट में लॉगिन करना है और Credit Card अप्लाई को सेलेक्ट करना है।अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सर्च फ़ॉर Credit Card पर क्लिक करें। यहाँ से अपनी सेलरी डिटेल्स आदि के कॉलम कंपलीट करे। अगर आप उनकी नज़र से Credit Card के लिए सारी टर्म्स एंड कंडिक्शन्स पूरी कर रहे हैं तो आसानी से Credit Card प्राप्त कर सकते हैं।
ध्यान रखें- आप जो भी पैसा Credit Card से यूज़ कर रहे हैं उसे बैंक को 50 दिन में लौटाना अनिवार्य होता हैं वरना बैंक द्वारा आपसे इंटरेस्ट वसूल किया जाता हैं।

Credit Card कितने प्रकार के होते हैं

कोई भी व्यक्ति अपनी जरूरत और खर्चो के आधार पर अपने लिए Credit Card सेलेक्ट कर सकता है। अलग अलग कैटेगरी के Credit Card में अलग अलग फीचर्स और फायदे मिलते हैं। आपको जानकारी के लिए नीचे कुछ Credit Card के प्रकार और विवरण दिए जा रहे हैं। जिन्हें पढ़कर आप स्वयं के लिए सही Credit कार्ड का चुनाव कर सकते हैं।

1. बेसिक Credit Card- ये एक प्रकार का साधारण Credit Card है जिसका सालाना शुल्क बहुत कम होता हैं। इसकी Credit लिमिट कम और रेगुलर होती हैं। अगर आप पहली बार Credit Card बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह सबसे बढ़िया विकल्प होगा।

2. ट्रेवल Credit Card- अगर आप यात्रा अधिक करते हैं तो ऐसे में यह आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प हैं। इस Credit Card का उपयोग कर रेल,बस, हवाई जहाज, कैब आदि पर विशेष छूट और रिवॉर्ड की सुविधा मिलती है।

3. फ्यूल Credit Card- इस Credit Card का उपयोग पेट्रोल पंपों पर वाहन में डीजल पेट्रोल आदि भरवाने में किया जाता हैं। पैट्रोल पंप पर इस कार्ड के कारण रिवॉर्ड और छूट आदि मिल जाती हैं।

4. रिवॉर्ड Credit Card- इस Credit Card का उपयोग करने पर रिवॉर्ड मिलता है और साथ ही बोनस पॉइंट्स की मदद से प्रोडक्ट की खरीद पर छूट मिलती है।
5. शॉपिंग Credit Card- खरीददारी के शौकीन लोगों के लिए यह सबसे बढ़िया विकल्प है। इसमें कोई भी शॉपिंग करने पर आपको सालभर डिस्काउंट, कैश बैक आदि मिलता रहता है।

6. सिक्योर Credit Card- इस तरह के Credit Card उन लोगों को बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता हैं जिन्होंने बैंक में फिक्स डिपॉजिट करवा रखा है। यदि किसी भी कारण से Credit Card का पैसा नही चुकाया जाता है तो बैंक फिक्स डिपॉजिट से पैसा काट लेता है।

7. ग्रोसरी Credit Card- ग्रोसरी खरीद के लिए यह Credit Card सबसे बढ़िया विकल्प हैं। इसके द्वारा ग्रोसरी आइटम की खरीद पर अच्छा खासा पैसा बचाया जा सकता है।

8. एंटरटेनमेंट Credit Card- इस कार्ड का उपयोग एंटरटेनमेंट में रुचि रखने वालों के लिए सबसे बढ़िया विकल्प हैं। इस कार्ड का यूज़ करने पर मूवी टिकिट, इवेंट्स आदि में कैश बैक और रिवॉर्ड मिल जाता है।

9. किसान Credit Card- यह कार्ड मुख्यत किसानों के लिए होता है जिसकी मदद से किसान खेती संबंधित कार्यों के लिए क्रेडिट ले सकता हैं।

10.प्रीमियम Credit Card- यह कार्ड सभी के लिए नही होता हैं इस कार्ड को कुछ ही लोगों को बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जाता हैं।

11.बिज़नेस Credit Card- यह खास तौर से बिज़नेस पर्पस के लिए ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाता हैं।

12.बैलेंस ट्रांसफर Credit Card- इस कार्ड की मदद से आप अपने किसी अन्य Credit Card का बकाया पैसा भुगतान कर सकते हैं।

13.को ब्रांडेड Credit Card- विभिन्न बैंक ब्रांड्स के साथ साझा कर Credit Card जारी करते हैं। इसमे कैशबैक और रिवॉर्ड आदि आफर मिल जाते हैं। 

14. कैशबैक Credit Card- इस तरह के Credit Card से खरीददारी करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कैशबैक की सुविधा मिलती हैं।

15. स्टूडेंट Credit Card- इस तरह के Credit Card उच्च शिक्षा के लिए उन छात्रों को दिए जाते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होती हैं।

नोट- Credit Card लेते समय सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़े और अपनी जरूरत के हिसाब से कहि कार्ड का चयन करें। Credit Card पर मौजूदा शुल्क और फीस को ध्यान से समझे।

Credit Card के फायदे और नुकसान

अगर आप Credit Card यूज़ करते हैं या फिर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए Credit Card से होने वाले फायदे और नुकसान को ध्यान से समझ लेना बहुत आवश्यक हो जाता हैं। नीचे विस्तार से Credit Card के फायदे और नुकसान बताए गए। 

Credit Card के फायदे


1. Credit Card से किसी प्रोडक्ट की खरीद पर EMI की सुविधा मिल जाती हैं।

2. कुछ Credit Card का बैंक सालाना शुल्क नही लेते हैं इस कारण इन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपयोग किया जा सकता है।

3. Credit Card से की जाने वाली शॉपिंग पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा मिल जाती हैं।

4. Credit Card का समय पर पैमेंट करते रहने से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है और क्रेडिट लिमिट भी भविष्य में बढ़ जाती हैं।

5. Credit Card की मदद से पैसा नहीं होने पर भी ऑनलाइन या ऑफ़लाइन शॉपिंग आसानी से की जा सकती हैं।

6. Credit Card से महीने के अंत मे मिलने वाले स्टेटमैंट से मंथली बजट तैयार किया जा सकता हैं।

7. Credit Card से काम मे ली जाने वाली राशि के भुगतान के लिए हमे 50 दिन का समय मिल जाता हैं। जिसपर कोई इंटरेस्ट नही लिया जाता हैं।

8. Credit Card कैश लेश ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने में सक्षम हैं।

9. Credit Card हमारे पास होना व्यतिगत प्रतिष्ठा को भी कुछ हद तक बढ़ाता है।

10. Credit Card होने से शॉपिंग करने जाते समय कैश ले जाने की आवश्यकता नहीं हाती है।

Credit Card से होने वाले नुकसान


1. Credit Card होने से बिना वजह शॉपिंग बढ़ जाती हैं।

2. Credit Card में फ्रॉड होने का खतरा अधिक बना रहता है।

3. निश्चित समय में Credit Card बिल पेमेंट नही करने पर इंटरेस्ट देना पड़ता हैं।

4. कई बार Credit Card इस्तेमाल पर कुछ हिडन चार्जेज भी जोड़ दिया है।

5. Credit Card होने से अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण कर पाना काफी मुश्किल हो जाता हैं।

6. निर्धारित समय के बाद Credit Card का बिल देने पर क्रेडिट स्कोर डाउन जाता हैं।

7. Credit Card पर वार्षिक शुल्क देय होता है।

8. Credit Card चोरी होने की सम्भावना भी अधिक रहती हैं।

9. Credit Card से हम ATM मशीन से रुपये प्राप्त नही कर सकते हैं।

10. तय क्रेडिट राशि से अधिक की खरीद पर Credit Card में अतिरिक्त पैसा देना पड़ता हैं।

समाप्ति
अभी आपने Credit Card क्या होता है और Credit Card के फायदे और नुकसान के बारे में पढ़ा। हम आशा करते हैं कि अब आप Credit Card से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं यदि अब भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमे कमेंट करके जवाब पा सकते हैं।


Post a Comment

Please do not enter in the spam comment box

Previous Post Next Post